फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police sent notice to Rammani and Kislay and wife

राममणि और किसलय व पत्नी को पुलिस ने भेजा नोटिस

Mon, 21 Jun 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police sent notice to Rammani and Kislay and wife
नोएडा। जिले की सबसे बड़ी 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस कानूनी रूप से किसलय पांडेय और उसके परिवार तक पहुंच गई है। पांडेय परिवार को कानूनी नोटिस भेजकर जांच में मदद करने के लिए कहा गया है। पुलिस जब ग्रेटर नोएडा स्थित पांडेय परिवार के तीनाें विला पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। ऐसे में दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन

नोएडा जोन के डीसीपी राजेश एस ने बताया कि पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसायटी के फ्लैट से 25 करोड़ से अधिक की चोरी के मामले की जांच में राममणि पांडेय, बेटे किसलय पांडेय और पत्नी संजू पांडेय के नाम आए हैं। तीनों को पुलिस की तरफ से नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने उनसे जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। शनिवार रात को पुलिस टीम पांडेय परिवार के ग्रेनो के जीटा-1 स्थित आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी स्थित तीनों विला पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। इस पर पुलिस ने नोटिस को दरवाजे पर चस्पा कर दिया। नोटिस में तीनों को बताया गया है कि चोरी मामले में बरामद संपत्ति के बारे में जब जांच की गई तो उसमें राममणि व परिवार के लोगों के नाम सामने आए हैं। इस कारण पुलिस की पूछताछ के लिए वह लोग थाने आएं और पक्ष रखें।
विज्ञापन

किसलय पांडेय को व्हाट्सएप किया नोटिस
पुलिस ने किसलय पांडेय को कानूनी नोटिस व्हाट्सएप किया है। डीसीपी राजेश ने बताया कि पुलिस ने जब चोरी का खुलासा किया था तो किसलय ने पुलिस से संपर्क कर खुद को विदेश में रहने की बात बताई थी। मामले में पुलिस के पास उसका मोबाइल नंबर था तो पुलिस ने उसे व्हाट्सएप कर भी नोटिस भेजा और जांच में सहयोग करने के लिए थाने आने की बात कही है। हालांकि, किसलय ने व्हाट्सएप पर नोटिस भेजने के बाद कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोग नहीं किया तो तीन दिन के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस ने जो नोटिस राममणि पांडे को भेजा है उसमें तीन दिन के भीतर आने की बात कही गई है। अगर आरोपी पुलिस के सामने नहीं उपस्थित होते और जांच में सहयोग नहीं करेेंगे तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि कानूनी नोटिस घर पर चस्पा होने के बाद पांडेय परिवार ने वकीलों से संपर्क साधा है और इस बाबत जवाब देने की तैयारी भी कर रहा है।
गोपाल और अन्य पर 10 हजार का इनाम होगा घोषित
चोरी के मास्टरमाइंड गोपाल समेत अन्य आरोपी अभी हैं। इन पर पुलिस सोमवार को इनाम घोषित कर सकती है। डीसीपी नोएडा की तरफ से गोपाल समेत अन्य आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित होगा। इसके लिए डीसीपी नोएडा जोन की तरफ से तैयारी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि गोपाल किसी विधायक के भी संपर्क में हैं और वहां से उसे संरक्षण मिल रहा है।

.....
सिल्वर सिटी के फ्लैट में चोरी और बरामदगी मामले में राममणि पांडेय, किसलय और संजू पांडे को नोटिस भेजा गया है। फ्लैट में किसी के नहीं होने पर दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है और थाने आकर जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
- राजेश एस, डीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed