{"_id":"5735de694f1c1bfa559199cb","slug":"police-says-thief-ran-so-what-to-do-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुलिस कहती है, चोर भाग गया तो अब क्या करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुलिस कहती है, चोर भाग गया तो अब क्या करें’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 14 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से सूरजपुर में तीन युवकों की हरकतों से परेशान करीब 100 लोगों ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में एसपी देहात अभिषेक यादव का घेराव किया। लोगों ने एसपी को बताया कि कुछ चोर रात के समय घर में घुसकर छोटी लड़कियों को बाहर उठा लाते हैं।
विज्ञापन
उनके साथ अश्लील हरकतें करने के बाद कान की बाली चुराकर छोड़ देते हैं। इसके अलावा कई मकानों में चोरी कर चुके हैं। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देने पर पुलिस कहती है कि चोर भाग गए तो अब क्या करें।
विज्ञापन
वहीं, कुछ दिन पहले युवकों ने एक बुजुर्ग से घर में घुसकर दुष्कर्म किया था जिसमें पुलिस से शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की गई। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन