फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police responce time

Noida News: यूपी 112 के रेस्पांस टाइम में कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Wed, 01 Oct 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
police responce time
यूपी 112 के रेस्पांस टाइम में कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर प्रदेश में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

- सितंबर महीने में औसत रेस्पांस टाइम रहा 3 मिनट 24 सेकेंड

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। यूपी 112 के रेस्पांस टाइम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सितंबर महीने में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को जारी सितंबर माह की सूची में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का औसत रेस्पांस टाइम 3 मिनट 24 सेकेंड का रहा। गौतमबुद्घनगर का औसत रेस्पांस टाइम पहले से बेहतर हुआ है।

यूपी 112 के तहत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 135 पीआरवी वाहनों का संचालन होता है। इनमें 71 चार पहिया वाहन हैं। डीसीपी ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में इन वाहनों का संचालन किया जाता है। पीवीआर को प्रतिदिन 400 से 450 सूचनाएं प्राप्त होती हैं। इनको डायल 112 की 71 चार पहिया और 64 दोपहिया वाहनों द्वारा पहुंचकर त्वरित सहायता प्रदान की जाती है। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत कमिश्नरेट में छह महिला पीआरवी चलती हैं तथा हाइवे पर सुरक्षा एवं त्वरित रेस्पांस के लिए चार पीआरवी ईस्टर्न- पेरिफेरल तथा दो पीआरवी यमुना एक्सप्रेसवे पर संचालित रहती है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सितंबर माह में बेहतर प्रदर्शन किया है। सितंबर में प्रदेश के यूपी-112 में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने तीन बार पीआरवी आफ डे का खिताब प्राप्त किया है। रेस्पांस टाइम घटाने को लेकर कमिश्नरेट पुलिस कई योजनाओं पर काम कर रही है। त्वरित सहायता पहुंचने से कई बार घायल व्यक्ति को बचा लिया जाता है तो कई बार अपराध के रोकथाम में भी यह सहायक बनता है।
विज्ञापन




हम लोग यूपी 112 के रेस्पांस टाइम को और भी बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग हो रही है और इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सितंबर महीने में जनपद गौतमबुद्घनगर का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्घनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed