फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Police officers will be responsible for the death of me and my family'

‘मेरी और मेरे परिवार की मौत के जिम्मेदार होंगे पुलिस अधिकारी’

Tue, 08 Feb 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
'Police officers will be responsible for the death of me and my family'
नोएडा। सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार सुनील चौधरी ने भाजपा विधायक पंकज सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और चार अन्य अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि उनका शोषण नहीं थमा तो वह परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे। इसके जिम्मेदार पुलिस कमिश्नर समेत चार अधिकारी तो होंगे साथ ही चुनाव आयोग व रिटर्निंग अधिकारी भी इसके लिए बराबर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में सुनील चौधरी ने कहा कि वह नोएडा विधानसभा से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनके साथ 36 बिरादरी हैं। इसी से परेशान होकर भाजपा विधायक के इशारे पर उनको व उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस दबिश देकर डरा रही है। पिछले 15 दिन से उनका और पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सपा की एक महिला कार्यकर्ता ने मनोज तिवारी का विरोध किया था, पुलिस ने उसका घर ही ढहा दिया। इसी तरह सेक्टर-16 में एक कार्यकर्ता के घर पर रात 2 बजे जाकर उसको डराया गया धमकाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त व यूपी चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत करने के बावजूद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और चार अन्य अधिकारियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि चार बार शिकायत की जा चुकी है। सपा प्रत्याशी ने चेतावनी दी कि यदि उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया और अधिकारियों का तबादला नहीं किया गया तो वह परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे। इस घटना के लिए जिम्मेदार चुनाव आयोग रिटर्निंग ऑफिसर, पुलिस कमिश्नर, एडीसीपी समेत तीन कोतवाल होंगे। यह बात वह अपनी सुसाइड नोट में लिखेंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, सूबे यादव, राघुवेंद्र दुबे, किसान नेता सुधीर चौहान, अशोक चौहान आदि के अलावा सुनील चौधरी की पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबूपुरा में प्रचार करने गए बसपा प्रत्याशी पर हमला, दो गिरफ्तार
रबूपुरा। गांव महमदपुर जादों में सोमवार शाम जेवर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने प्रचार के दौरान दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नरेंद्र डाढ़ा समर्थकों संग धरने पर बैठ गए हैं। रात को उन्होंने एक प्रत्याशी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं डीसीपी अमित कुमार का कहना है कि शांति भंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नरेंद्र भाटी डाढ़ा सोमवार को रबूपुरा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। आरोप है कि महमदपुर जादों गांव में दो युवकों ने उनकी पार्टी के झंडे आदि उखाड़ दिए। आरोप है कि दोनों में से एक युवक ने नरेंद्र पर पत्थर से वार किया। पत्थर प्रत्याशी के पैर पर लगा। विरोध करने पर युवकों ने अभद्रता व गाली गलौज की। नरेंद्र डाढ़ा ने युवकों पर उनके कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। इससे क्षुब्ध होकर वह मौके पर धरना देकर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी वह धरने पर बैठे रहेंगे। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। देर रात उन्होंने एक प्रत्याशी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed