फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police nabbed illegal cracker factory in washing powder company, three arrested

वाशिंग पाउडर कंपनी में चल रहा था अवैध पटाखा फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
police nabbed illegal cracker factory in washing powder company, three arrested
जारचा/दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र के ओमीक्रॉन-3 के मथुरापुर में पुलिस और आबकारी टीम ने छापा मारकर अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वाशिंग पाउडर कंपनी में अवैध रूप से चलाए जा रही पटाखा फैक्ट्री से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से भारी मात्रा में पटाखे, पटाखे बनाने की मशीन, पटाखे बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले विस्फोटक पदार्थ और अल्कोहल बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान जय भगवान निवासी गांव घोड़ी, महेंद्र कसाना व रामगोपाल निवासी बदायूं के रुप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तैयार पटाखों की सप्लाई दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में की जाती थी। इन पटाखों का इस्तेमाल शादियों में किया जाता था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को ओमीक्रॉन-3 क्षेत्र के मथुरापुर में पुलिस और आबकारी की टीम ने छापा मारा गया। मौके पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की गई। पुलिस जांच में पता चला कि वहां वाशिंग पाउडर बनाने की कंपनी खोलकर अवैध रुप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से पटाखे बनाने में प्रयोग होने वाली पांच मशीनें व अन्य उपकरण, 13 बोरे व कार्टून पैक बने हुए पटाखे, भारी मात्रा में पटाखे बनाने में प्रयोग किया जाने वाले विस्फोटक पदार्थ, 5 ड्रम आइसोप्रोपाइल अल्कोहल एक पिकअप व एक एसयूवी बरामद हुई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सैनिटाइजर बनाते थे आरोपी
आरोपी पहले वाशिंग पाउडर बनाते थे। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन में आरोपियों ने सैनिटाइजर बनाना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में वह पटाखे बनाने लगे। घटनास्थल से बरामद अल्कोहल का इस्तेमाल सैनिटाइजर बनाने में किया जाता था। वहीं एसीपी दादरी नितिन कुमार ने बताया कि अवैध रुप से पटाखा बनाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो बदमाश फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed