फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police kept saying put on helmet, drivers kept ignoring

पुलिस कहती रही हेलमेट लगाओ, चालक अनसुना करते रहे

Mon, 24 Jan 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police kept saying put on helmet, drivers kept ignoring
नोएडा (मनोज कुमार)। यातायात पुलिस की ओर से साल भर अभियान चलाकर लोगों को खूब जागरूक किया गया, लेकिन दोपहिया वाहन स्वामियों ने नियम तोड़ने में कोई कमी नहीं की। साल 2021 में ट्रैफिक पुलिस द्वारा 291583 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें 215651 चालान बिना हेलमेट बाइक चलाने पर हुए हैं। जबकि, 110395 वाहनों के चालान नो पार्किंग में खड़े होने पर किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी यातायात गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि जिले में साल 2021 में कुुल 535193 वाहनों के चालान किए गए हैं। तीसरे नंबर पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। ऐसे 56988 वाहन चालकों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि नियम के उल्लंघन पर 232003 कार सवारों के चालान किए गए हैं। बिना प्रदूषण के 4058, बिना बीमा 7363, बिना डीएल 16 784, बिना सीट बेल्ट 34850 व तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 9178 वाहनों के चालान किए गए। मोबाइल पर बात करते हुए 2304 वाहनों के चालान किए गए। रेड लाइट जंप करने वाले 32270, दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 12472 और हूटर लगे 3007 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने वाले 762 वाहनों के चालान किए गए हैं। इसके अलावा बस, ट्रक और ऑटो पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और अभियान चलाकर इन लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

21 लोगों ने शराब पीकर चलाया वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने साल 2021 में केवल 21 लोगों पर शराब पीकर वाहन चलाने के तहत कार्रवाई की है। जबकि, सड़कों पर रोज कई लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए दिख जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बाद भी वाहन स्वामी बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के चल रहे हैं। जनवरी से लेकर अब तक 4058 वाहनों के चालान हुए हैं। यह ऐसे वाहन हैं, जिनके चालान स्वयं हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब किसी वाहन का चालान होता है तो उसमें प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने की राशि भी जुड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed