{"_id":"69230fc9cae297ae5504c4b7","slug":"police-imposed-a-fine-of-rs-90-thousand-on-nine-landlords-na-news-c-5-1-drn1027-840989-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने नौ मकान मालिकों पर लगाया 90 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने नौ मकान मालिकों पर लगाया 90 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 52 लोगों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले नौ मकान मालिकों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मजदूरों, गन्ना कोल्हुओं व अन्य संस्थानों में काम कर रहे मजदूरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले नौ मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया।
इसके अलावा 12 अन्य लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते तीन हजार रुपये नकद वसूले गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को 52 किरायेदारों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं उनके दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही उनकी पृष्ठभूमि भी खंगाली। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।