फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police has no clue of 13 year old girl

4 जुलाई से लापता नाबालिग का सुराग नहीं

Thu, 09 Jul 2020 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police has no clue of 13 year old girl
नगीना। मांडीखेड़ा गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्य में ले जाने का आरोप उसके पिता ने एक मजदूर पर लगाया है। पुलिस ने बुधवार को अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने बिहार, बंगाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वो बिहार के रहने वाले हैं। मांडीखेड़ा में बच्चों के साथ मजदूरी करते हैं। वहीं पर पश्चिम बंगाल का एक मजदूर भी लंबे वक्त से काम कर रहा है। उन्हें शक है कि वो ही उनकी बेटी (13) को भगाकर ले गया है। उन्होंने बताया कि घटना चार जुलाई की है इसकी शिकायत उन्होंने रविवार को नगीना पुलिस थाना में दी थी। नगीना पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है। जल्दी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed