{"_id":"60878e5ec8230824ce7f0ef4","slug":"police-engaged-in-an-attempt-to-cover-up-conspiracy-one-apologized","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : साजिश से पर्दा उठाने में जुटी पुलिस, करेगी बड़ी कार्रवाई, एक ने माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : साजिश से पर्दा उठाने में जुटी पुलिस, करेगी बड़ी कार्रवाई, एक ने माफी मांगी
Tue, 27 Apr 2021 10:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पेक्सेल्स
ग्रेटर नोएडा में कोरोना महामारी को लेकर मौत और बीमारी से जुड़े एक ही मैसेज को अलग-अलग ट्विटर हैंडल से ट्वीट करने के मामले में साइबर अपराध शाखा ने केस दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। इसमें सामने आया है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अपने नाना की मौत के संबंध में किए गए ट्वीट को भी कॉपी पेस्ट किया गया है।
इसी मैसेज को आगे ट्वीट करने की अपील की गई है। इससे पहले अपील वाली लाइन को हटाने का संदेश भी लिखा है। इस ट्वीट को हैशटैग टूलकिट से किया गया है। इससे पुलिस को आशंका है कि साजिश के तहत किसी ने डर का माहौल पैदा करने के लिए इस तरह के ट्वीट किए हैं।
कोरोना को लेकर होने वाली परेशानियों और मदद के लिए सोशल मीडिया को लोग हथियार बना रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्व एक ही संदेश को अलग-अलग अकाउंट से वायरल कर डर का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि कई लोगों के सामने हालात एक जैसे हो सकते हैं और उनकी समस्या भी मिलती-जुलती हो सकती है लेकिन इसे बया करने के शब्द एक जैसे नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विभिन्न ट्विटर हैंडल के जो स्क्रीन शॉट सामने आए हैं, उनमें जो लाइनें लिखी हैं वह कॉपी पेस्ट की गई हैं। किसी में नाना की मौत और किसी में मां की मौत, बृजघाट पर परिजन का अंतिम संस्कार करने और दूसरे परिजन को नोएडा में ऑक्सीजन न मिलने जैसे मैसेज हैं।

चर्चाओं में रहा है ‘टूलकिट’
बताया जा रहा है कि स्वीडिश पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट के बाद एक गूगल डॉक्यूमेंट फाइल को ट्विटर पर शेयर किया गया था। इस फाइल का नाम भी टूलकिट था।
सीएम के निर्देश पर कार्रवाई, एक ने माफी मांगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोरोना महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे पहले शनिवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने भी सभी जिलों की पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर में केस दर्ज किया गया।
अब पूरी संभावना है कि सोशल मीडिया पर भय का माहौल बनाने वालों पर पुलिस, जांच के बाद कड़ी कार्रवाई कर सकती है। एफआईआर में लिखे गए ट्विटर हैंडल से जुड़े एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ही यूपी पुलिस से इस कृत्य को लेकर माफी मांगी है। वहीं, कुछ ट्विटर हैंडल सस्पेंड हो गए हैं।