{"_id":"688762ae7b8a3f3e4e055dff","slug":"police-encounter-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69780-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुठभेड़ में घायल हुआ वाहन चोर, तमंचा, चोरी की बाइक, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुठभेड़ में घायल हुआ वाहन चोर, तमंचा, चोरी की बाइक, नकदी बरामद
विज्ञापन
फोटो
- बिसरख कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश की पहचान अलीगढ़ के पवन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर बाइक, चोरी का मोबाइल, पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया का कहना है कि सुबह के समय जब पुलिस टीम चार मूर्ति से सूरजपुर जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक बाइक पर सवार युवक आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह युवक बाइक मोड़कर सर्विस रोड की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर नर्सरी कट तिराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई पर आरोपी घायल हो गया।
पुलिस जांच में पता चला कि पवन एक आदतन अपराधी है। जिसके खिलाफ गाजियाबाद, दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में चोरी, लूट, एनडीपीएस और अन्य धाराओं में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना साहिबाबाद, रानी बाग (दिल्ली), विजय नगर, इंदिरापुरम, टीलामोड़ और बिसरख क्षेत्र शामिल हैं। आरोपी पर हाल ही में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोपी वाहन चोरी और नशे के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। आरोपी पिछले आठ साल में अनगिनत वारदात को अंजाम दे चुका है।