फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police discovered crucial clues after scanning 200 cameras.

Noida News: 200 कैमरे खंगाले तब पुलिस को मिले अहम सुराग, कैद हुई अपहरणकर्ता

Tue, 11 Nov 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police discovered crucial clues after scanning 200 cameras.
वृंदावन। रमणरेती चौकी के पास फुटपाथ पर मां के संग सो रही एक वर्ष की बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब जाकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। अपहरणकर्ता एक महिला बताई गई है और वह कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस हुलिए के आधार पर अब महिला की तलाश में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर बच्ची के न मिलने पर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वह पूरे दिन चौकी पर ही बैठी रहती हैं।
विज्ञापन

हाथरस की रहने वाली गुड्डी देवी अपने पति से अलग होकर वृंदावन में रमणरेती चौकी के पास फुटपाथ पर रहती थीं। बृहस्पतिवार रात को सोते समय कोई महिला उनकी बच्ची को वहां से उठाकर ले गई। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की एफआईआर दर्ज की है। कैमरे में कैद महिला की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं, जो मथुरा के अलावा आसपास के जनपदों में पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed