फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police closed roundabout, removed diversion on protest

Noida News: पुलिस ने गोल चक्कर किया बंद, विरोध पर हटाया डायवर्जन

Wed, 02 Aug 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police closed roundabout, removed diversion on protest
फोटो :
विज्ञापन

पुलिस ने गोल चक्कर किया बंद, विरोध पर हटाया डायवर्जन

- ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गोल चक्कर पर यातायात पुलिस का ट्रायल नहीं हुआ सफल
- डीसीपी यातायात ने कहा जाम से निजात के लिए किया जा रहा है प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यातायात पुलिस ने मंगलवार की शाम ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गोल चक्कर को जाम मुक्त करने के प्रयास में ट्रायल के तौर पर बंद कर डायवर्जन किया। परेशानी होने पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर भी जमकर कमेंट किए। लोगों कहना था कि डायवर्जन होने के बाद एकमूर्ति गोल चक्कर से शाहबेरी की तरफ जाने वाले वाहनों को पर्थला और किसान चौक के बीच से यू-टर्न लेकर वापस आना होगा। विरोध के बाद यातायात पुलिस ने डायवर्जन हटा दिया।
ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। यहां किसान चौक और एकमूर्ति गोल चक्कर के बाद शाहबेरी गोल चक्कर पर जाम लगना आम हो गया है। मंगलवार की शाम भी जाम लगा रहा। शाम को यातायात पुलिस ने शाहबेरी गोल चक्कर पर ट्रायल के तौर डायवर्जन किया। एक मूर्ति गोल चक्कर से आने वाले वाहनों को शाहबेरी जाने से रोक दिया गया। उन वाहनों को किसान चौक से आगे हिंडन पुल को पार कर यू-टर्न लेकर वापस आना पड़ा। जो करीब दो किमी दूर है। साथ ही कुछ वाहनों को तिगरी की तरफ से क्रॉसिंग की तरफ भेजा गया। इतना चक्कर लगाने से परेशान लोगों ने डायवर्जन का विरोध किया और कहा कि पुलिस समाधान निकालने की जगह लोगों को परेशान कर रही है। आधे घंटे बाद ही पुलिस ने डायवर्जन को हटा लिया।
विज्ञापन


जाम वाले मार्गों और चौराहों को चिन्हित कर समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रेनो वेस्ट में ट्रायल किया गया। लेकिन ट्रायल सफल नहीं होने पर तुरंत डायवर्जन हटा दिया गया। - सुनीति, डीसीपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed