फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police caught 68 people driving under the influence of alcohol in 21 days.

Noida News: पुलिस ने 21 दिन में 68 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा

Thu, 23 Oct 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 23 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police caught 68 people driving under the influence of alcohol in 21 days.
कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी व होमगार्ड के जवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशे में वाहन चलाते लोग अपने साथ दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। हालांकि पुलिस जागरूक करने के साथ चालान कर रही है, इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। जिला पुलिस अपने विशेष अभियान के तहत 21 दिन में 68 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाकर पकड़ चुकी है। इनके ड्रंक एंड ड्राइव के चालान कर पुलिस ने दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी है।
जिला पुलिस की ओर से सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खासकर गलत दिशा में वाहन चलाने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक लेन चेंज के 186 व ड्रंक एंड ड्राइव के 29 चालान किए गए।
विज्ञापन

ऐसे ही छह से 12 अक्तूबर तक लेन चेंज के 222 व ड्रंक एंड ड्राइव के 24 चालान हुए। इसी तरह, 13 से 19 अक्तूबर तक लेन चेंज के 151 व ड्रंक एंड ड्राइव के 15 चालान किए गए हैं। यातायात थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुशल पाल राणा ने बताया कि एसपी ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन दृढ़ता से कराया जाए। इसके तहत ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर शिकंजा कसना है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed