फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police bust bike-lifting gang; two accused arrested.

Noida News: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Police bust bike-lifting gang; two accused arrested.
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने की कार्रवाई, चोरी की 11 बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने पिछले दो साल में 100 से अधिक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार को सेक्टर-28 से सोनू हलदर और नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी वर्तमान में छलेरा गांव में रह रहे थे और लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली और नोएडा के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामद वाहनों में कई बाइकें दिल्ली के ज्योति नगर, न्यू अशोक नगर, बदरपुर और समयपुर बादली थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। अन्य वाहन नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से चोरी किए गए बताए जा रहे हैं। आरोपी सोनू हलदर के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

सोनू है गिरोह का सरगना
एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि सोनू गिरोह का सरगना है। इसमें कई और बदमाश शामिल हैं। दोनों के खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों में पहले से चार-चार प्राथमिकी दर्ज हैं। इन मामलों में बाइक चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं। इस गिरोह के तार दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों से भी जुड़े हो सकते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी की बाइक का इस्तेमाल केवल बेचने के लिए नहीं किया जाता था। आरोपी इन्हीं बाइक का उपयोग मोबाइल लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने में भी करते थे। दोनों आरोपियों ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed