{"_id":"68977550ed5444d23208311a","slug":"police-asked-for-day-care-documents-from-the-operator-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71157-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने संचालिका से डे केयर के दस्तावेज मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने संचालिका से डे केयर के दस्तावेज मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
-डे केयर में 15 माह की मासूम को नाबालिग सहायिका द्वारा जांघों पर दांत से काटने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी के डे केयर सेंटर में 15 माह की मासूम बच्ची से क्रूरता के मामले में सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने संचालिका जरूरी दस्तावेज मांगे हैं। शनिवार को संचालिका के पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के जरूरी सवालों के जवाब दिए। संचालिका ने विदेश में रहने वाले व्यक्ति से करीब 30 हजार रुपये प्रतिमाह पर भूतल पर 2 बीएचके फ्लैट किराये पर लिया है। यहां वह पांच साल से डे केयर सेंटर चला रही है।
पुलिस पूछताछ में सहायिका ने बताया कि वह बच्ची से बहुत प्यार करती है। घटना के वक्त वह बच्ची के साथ खेल रही थी। बच्ची को नहीं संभाल पाने में उसने ऐसा किया। पुलिस जांच में पता चला है कि बच्ची की मां गृहिणी हैं। बच्ची के पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। सोसायटी में रहने वाली बच्ची की मां मोनिका देवी ढाई घंटे के लिए बेटी वेदांशी पटेल को ब्लिपी डे केयर में भेजती थीं। 4 अगस्त को जब वह बच्ची को डे केयर से लेकर आईं तो वह जोर-जोर से रो रही थी। कपड़े बदलने पर उसकी दोनों जांघों पर दांत के निशान दिखे। सीसीटीवी फूटेज में सहायिका बच्ची को थप्पड़ मारते, पटकते और दोनों जांघों पर दांत से काटते दिख रही है। मामले के जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी विनोद कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि संचालिका से डे केयर के संचालन संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
आवासीय परिसर में बिना अनुमति चल रहे डे-केयर
नोएडा, ग्रेटर नोएडा की सैकड़ों सोसाइटियों में बिना अनुमति के सैकड़ों डे-केयर फ्लैटों में चल रहे हैं। हालांकि आवासीय परिसर में कमर्शियल गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।