फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrested two accused of Kunal's murder

Greater Noida: लेनदेन और ढ़ाबा पर कब्जा करने को की थी कुनाल की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 May 2024 01:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 May 2024 01:55 PM IST
सार

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक मई को ढ़ाबा संचालक कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे कुनाल का अपहरण कर लिया गया था। रविवार को कुनाल का शव बुलंदशहर की एक नहर में मिला था। अपहरण के बाद हत्या से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे।

विज्ञापन
Police arrested two accused of Kunal's murder
कुनाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद कुनाल की हत्या के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अपहरण में प्रयुक्त स्कोडा कार को बरामद किया है। पुलिस ने दावा किया है कि ब्याज के रुपयों के लेनदेन और रेस्टोरेंट पर कब्जा करने के लिए कुनाल की हत्या की गई। बताया जा रहा है कि दो आरोपी पुलिस की हिरासत में है। बृहस्पतिवार को पुलिस कुनाल हत्याकांड का खुलासा करेगी।

विज्ञापन


बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक मई को ढ़ाबा संचालक कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे कुनाल का अपहरण कर लिया गया था। रविवार को कुनाल का शव बुलंदशहर की एक नहर में मिला था। अपहरण के बाद हत्या से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे। बुधवार की रात पुलिस को हत्या में शामिल आरोपियों के सबूत मिटाने आने की सूचना मिली थी। डाढ़ा गांव के पास पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। मेठभेड के बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान कुनाल भाटी निवासी डाढ़ा गांव और हिमांशु निवासी अगौता गांव बुलंदशहर के रुप में हुई है। कुनाल भाटी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने मनोज के साथ कुनाल की हत्या को अंजाम दिया है। ब्याज के पैसों के लेनदेन और रेस्टोरेंट पर कब्जा करने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों के पास से अपहरण में प्रयुक्त की गई स्कोडा कार के अलावा अवैध हथियार और कार में लगाई गई ब्लैक फिल्म भी बरामद की है। ब्लैक फिल्म लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि कुनाल, हिमांशु के अलावा मनोज और एक महिला भी वारदात में शामिल है। एक आरोपियों में से एक की प्रेमिका है।

ढाबा बना कुनाल की मौत का कारण, अपने ही हत्यारे
जिस ढाबे को कुनाल ने अपनी मेहनत से बुलंदी पर ले जा रहा था। वहीं उसकी मौत का कारण बना। कुनाल के एक रिश्तेदार ने ही उसकी हत्या करा दी। गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में एक रिश्तेदार था। जो ढाबे में साझीदार था, लेकिन किसी बात को लेकर कुनाल के पिता ने उसे अलग कर दिया। तभी से वो रंजिश मांग रहा था।

कुणाल के परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने यह ढाबा अपने एक रिश्तेदार के साथ साझे में शुरू किया था। इसके लिए 23 लाख रुपये भी दिए थे। रिश्तेदार ने होटल के संचालन में गड़बड़ी करनी शुरू कर दी। इसके बाद तय किया कि वो ढाबे को अकेले ही चलाएंगे। कुणाल के परिजनों ने रिश्तेदार से 23 लाख रुपये भी वापस मांगने शुरू कर दिए। इसी बात को लेकर रिश्तेदार रंजिश मानने लगा था। उसे यह लगता था कि उससे अलग होने के बाद कुणाल का परिवार ढाबा नहीं चला सकेगा। उसका यह अंदाजा गलत निकला । कुणाल बहुत ही अच्छी तरह से ढाबे का काम संभालने लगा था। यही बात रिश्तेदार को अखर रही थी। वो फिर से ढाबा कब्जाना चाह रहा था। साथ ही 23 लाख रुपये भी लौटाना नहीं चाह रहा था।

48 घंटे पहले की थी हत्या
कुनाल की हत्या 48 घंटे पहले की थी। इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट में हुआ था। कुनाल के सिर पर चोट के निशान मिले थे। जिस समय शव मिला था। आशंका थी कि मामला बढ़ने पर कुनाल की आरोपियों ने हत्या कर दी थी और शव नहर में डाल दिया।

मुठभेड के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश चल रही है। बृहस्पतिवार को कुनाल की हत्या का खुलासा किया जाएगा। -साद मियां खान, डीपीसी ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed