फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police arrested three people who finance whehicle using false document

Noida News: फर्जी दस्तावेज के जरिए गाड़ियां फाइनेंस कराने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
police arrested three people who finance whehicle using false document

विज्ञापन
-28 फर्जी कार्ड किए बरामद, अन्य प्रदेशों में बेचते थे कार

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फाइनेंस के नाम पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को थाना फेज दो और सीआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 28 फर्जी कार्ड और पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। गिरोह के सदस्य अन्य राज्यों में जाकर धोखाधड़ी को अंजाम देते थे।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एक गिरोह सक्रिय था जिसके सदस्य अलग-अलग राज्यों में जाकर लग्जरी गाड़ियों को फाइनेंस कराते थे। यह सभी फर्जी आईडी लगाकर गुमराह भी करते थे। बैंक की किश्त भी नहीं जमा करते थे। उन गाड़ियों को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब जाकर बेच दिया करते थे। वाहन बेचते समय आरोपी तीन महीने के अंदर एनओसी उपलब्ध कराने का वादा भी करते थे। किश्तों का भुगतान न होने पर बैंक कर्मी जब दिए हुए पते पर जाते थे तो उन्हें वापस लौटना पड़ता था। टीम ने पंजाब के पठानकोट निवासी नवीन, अलीगढ़ के रहने वाले अनुराग और दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चकमा देने वाले निकले 12वीं पास
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन्होंने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। गिरोह में नवीन 48, अमित गुप्ता 44 और अनुराग 27 साल का है। आरोपियों के पास से थार, ग्रैंड विटारा, किया सेल्टॉस, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन जैसी गाड़ियां बरामद की हैं, जो कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर ली गई थीं।पुलिस नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच कर रही है। बरामद दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराई भी कराई जाएगी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक ही कार पर दोबारा लोन लेने का भी प्रयास करते थे, इस तरह आरोपी एक ही गाड़ी से कई बार लाभ उठाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित गुप्ता पर पहले से दिल्ली और जिले में धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इसी तरह अनुराग और नवीन पर भी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed