{"_id":"6376360847a3c07f9d448a44","slug":"police-arrested-noida-journalist-for-extortion-and-threatening-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: पुलिस ने नोएडा के पत्रकार को किया गिरफ्तार, महिला को भेजता था अश्लील मैसेज, मांगता था रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पुलिस ने नोएडा के पत्रकार को किया गिरफ्तार, महिला को भेजता था अश्लील मैसेज, मांगता था रुपये
Thu, 17 Nov 2022 06:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:56 PM IST
सार
थाना सेक्टर 20 में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, महिला एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाती है। उसके फोन पर यूट्यूब चैनल के पत्रकार वसीम अहमद व एक अन्य आरोपी ने अश्लील मैसेज भेजे। उसने बताया कि उसके खिलाफ खबर चलाकर उससे रंगदारी भी मांगी गई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्रकार
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला को अश्लील मैसेज भेजने और उससे रंगदारी मांगने के आरोपी में नोएडा पुलिस ने एक न्यूज पोर्टल के संपादक को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
महिला को अश्लील मैसेज भेज कर रंगदारी मांगने वाले यूट्यूब चैनल के संचालक को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान हल्दौनी निवासी वसीम अहमद के रूप में हुई है। वह अवेयरनेस न्यूज नामक यूट्यूब चैनल चलाता है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उसके अन्य साथी के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि एक महिला ने वसीम अहमद के खिलाफ शिकायत देकर अश्लील मैसेज भेजकर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को वसीम को सब मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वसीम अहमद के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज थी। आरोप है कि वह यूट्यूब चैनल की आड़ में लोगों को ब्लैकमल कर उगाही करता था।
विज्ञापन