{"_id":"62aa731916e26b55434cc0da","slug":"police-arrested-five-miscreants-of-the-gang-who-stole-expensive-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी कारें चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़: एक्स-टूल डिवाइस से चाबी बनाकर करते थे चोरी, पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी कारें चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़: एक्स-टूल डिवाइस से चाबी बनाकर करते थे चोरी, पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा
Thu, 16 Jun 2022 06:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:05 AM IST
सार
पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो एक्स-टूल डिवाइस पैड के माध्यम से स्विफ्ट कारों के सिस्टम को हैक कर कारों को चोरी कर लेते थे। पुलिस ने इनके पास से तीन स्विफ्ट कारें बरामद की हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्स-टूल डिवाइस पैड के माध्यम से स्विफ्ट कारों के सिस्टम को हैक कर कारों को चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन स्विफ्ट कारें बरामद की हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया है कि 29 मई की रात अल्फा-2 में एक साथ दो कारों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। वहीं, एक अन्य कार को चोरी करने का प्रयास किया था। बीटा-2 पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए ग्रेटर नोएडा से मध्यप्रदेश के ग्वालियर तक लगभग 500 सीसीटीवी खंगाल डाले। इसके अलावा सर्विलांस और अन्य जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 14 जून को बिलासपुर रोड दनकौर से सभी अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त चोरी की कार समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी की गई कार की डिलीवरी देने जा रहे थे।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में दीपक कुमार निवासी गढ़ी आजमपुर दनकौर, रोहित कुमार निवासी गढ़ी आजमपुर थाना दनकौर, गब्बर निवासी डेरीन खुवन दनकौर, भानू प्रताप सिंह निवासी रोशन विहार कॉलोनी मथुरा और इरफान निवासी रानीपुरा तेहरा दौलत गंज इंदौर मध्य प्रदेश शामिल हैं।