फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police arrested a truck full of beef

आठ मरे गोवंश को राजस्थान ले जाता ट्रक पकड़ा

Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
police arrested a truck full of beef
आठ मरे गोवंश को राजस्थान ले जाता ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

नूंह। आठ मरे गोवंश को राजस्थान ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने शनिवार देर शाम रोजकामेव थाना क्षेत्र के गांव खोडबसई के पास से पकड़ा। हालांकि आरोपी मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शनिवार देर शाम सीआईए तावडू के हवलदार अशोक को सूचना मिली कि रोजकामेव थाना क्षेत्र के खोडबसई गांव के पास गोतस्कर ट्रक में गोवंश भरकर गोकशी के लिए राजस्थान के चुहड़पुर लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी ट्रक छोड़कर पहाड़ के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो 8 मरे गोवंश बरामद हुए। जांच अधिकारी एएसआई चंद्रपाल ने कहा कि इस मामले में आरोपी जैकम, रफीक पुत्र फेजू, छुटन, बड्डन पुत्र हसन खान व खूबी निवासी धुलावट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि प्रदेश सरकार के गोकशी के खिलाफ कड़ा कानून बनाने के बावजूद भी क्षेत्र में गोकशी और गोतस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। यहां आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed