फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrested a person for making deep fake video of CM Yogi Adityanath through AI

Noida: AI के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बनाया डीप फेक वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 12:17 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 May 2024 12:17 PM IST
सार

1 मई को एक्स हैंडल आईडी 'श्याम गुप्ता आरपीएसयू' से अपलोड कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एआई जनरेटेड डीप फेक वीडियो वायरल किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested a person for making deep fake video of CM Yogi Adityanath through AI
सीएम योगी का डीप फेक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच दिग्गज नेताओं के फेक वीडियो बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाने के मामला सामने आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक डीप फेक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपलोड कर दिया गया। इस मामले में नोएडा एसटीएफ ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया और पोस्ट करने वाले आरोपी श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 1 मई को नोएडा बरोला के रहने वाले श्याम किशोर गुप्ता ने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो अपलोड किया था। इस डीप फेक वीडियो में पुलवामा के वीर जवानों की पत्नियों का मंगलसूत्र आदि की बात की जा रही है। नहीं चाहिए भाजपा। भाजपा हटाओ, देश बचाओ, आदि बातें कहीं जा रही हैं। ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करने वाले ने लिखा कि क्या यह वीडियो सही है। अगर सही है तो जनता अंधभक्त है।
विज्ञापन


वीडियो को यूपी भाजपा, पीएमओ, सीएम यूपी आदि को टैग किया गया है। नोएडा एसटीएफ के एसीपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ की तरफ से इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है और इस मामले में बरोला नोएडा के निवासी श्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि यह डीप फेक वीडियो है और एआई जेनरेटेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed