फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police are examining 48 hours of CCTV footage, 12 teams have been sent to 6 districts.

Noida News: 48 घंटे की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, 12 टीमें 6 जिलों में भेजी

Sun, 09 Nov 2025 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Police are examining 48 hours of CCTV footage, 12 teams have been sent to 6 districts.
सिर और हाथ कटे शव मिलने का मामला, दो संदिग्ध कारों पर गहराया शक
विज्ञापन

पुलिस अब तक 40 से अधिक वाहन चालकों से कर चुकी पूछताछ

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-82 के नाले में बृहस्पतिवार को मिले महिला के सिर और हाथ कटे शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस एक्सप्रेसवे की इस सर्विस रोड को जोड़ने वाले रास्तों की सीसीटीवी फुटेज शव मिलने के 48 घंटे पहले से खंगाल रही है। अब तक 2000 से अधिक सीसीटीवी शहर के विभिन्न रास्तों के खंगाले जा चुके हैं। रविवार को कुछ दूरी पर मौजूद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज दिन भर पुलिस टीमों ने खंगाले।
अब तक की जांच में दो संदिग्ध कार के नंबर पुलिस को मिले हैं। इन पर शक गहराया हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने जांच का दायरा सीमावर्ती जिलों में भी बढ़ाया है। कमिश्नरेट से 12 टीमें इन जिलों को रवाना की गई हैं। उप-निरीक्षकों की अगुवाई वाली ये टीमें दर्ज गुमशुदगी की साथ सीसीटीवी फुटेज और मानव अंग मिलने की सूचना खंगाल रही हैं। पुलिस महिला का काटा गया सिर और हाथ तलाश रही है।
विज्ञापन

रविवार को भी शव मिलने की जगह के पास नालों, झाड़ियों और पार्कों समेत अन्य जगहों पर खोजबीन हुई। 80 मीटर नाले की जेसीबी की मदद से फिर से सफाई कराई गई, पर कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। रविवार को भी पुलिस ने कई चालकों से पूछताछ की और कई गाड़ियों को कब्जे में लिया। सेक्टर-82 कट के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे महिला का शव मिला था। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। हथेली भी गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं की गई। पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

आन की खातिर या अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की आशंका

नोएडा पुलिस के पास शव मिलने के चार दिन बीतने के बाद भी इस हत्याकांड में कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। न ही ऐसी कोई गुमशुदगी सामने आई है। पुलिस ने इस महिला की उम्र के आस-पास 20-22 गुमशुदगी दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, बुलंदशहर, आगरा, गाजियाबाद, हापुड़ से खंगाली हैं। इनके परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। ऐसे में यह साफ हो रहा है कि महिला के परिजन कहीं दूर के रहने वाले हैं जिनको सूचना नहीं मिली है। इसके साथ ही आन के लिए या अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की आशंका भी गहराई हुई है। कार या जिस भी वाहन से शव लाकर फेंका गया वो सर्विस रोड की दिशा के मुताबिक हाजीपुर अंडरपास की तरफ से आने की ज्यादा संभावना है। हाजीपुर अंडरपास से महामाया फ्लाईओवर की तरफ से, नोएडा शहर से, ग्रेटर नोएडा की तरफ से एक्सप्रेसवे के वाहन आ सकते हैं।

-------------

पैरों में रंग गहरा, बिछिया भी नई, कातिल की निर्ममता रुह कंपा देने वाली

पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों पर गौर करें तो महिला के पैरों में रंग लगा हुआ था। इसके साथ ही पैर की अंगुलियों में मिलीं बिछिया भी नई हैं। आम तौर पर पैरों में रंग किसी पूजा या शुभ अवसर पर महिलाएं लगाती हैं। वहीं, नई बिछिया भी पहनती हैं, जो सुहागन की निशानी मानी जाती हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी थी। यह शादी परिजनों ने की थी या प्रेम विवाह था ये बाद में ही पता चलेगा लेकिन हत्या करने वाले ने सिर काटने के साथ हर संभव पहचान मिटाने की कोशिश की है। पुलिस के पास एक विकल्प हाथों की अंगुलियों से बायोमेट्रिक तरीके से पहचान करने का था लेकिन हत्या करने वाले ने हाथ भी काटे हुए हैं। हत्या शव मिलने की जगह के आस-पास नहीं की गई है। क्योंकि आस-पास कोई खून का निशान नहीं मिला है। शव मिलने से 36 घंटे पहले हत्या होने का अनुमान विशेषज्ञ टीम ने लगाया था। इसलिए पुलिस यह मान रही है कि हत्या किसी बंद जगह या घर में की गई है और फिर कार में शव लाकर यहां डाला गया है। हाथ और सिर या तो मारने वाले ने छिपाए हुए हैं या कहीं और फेंके होंगे।


----------------

अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सामने आए सभी तथ्यों पर पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। सीसीटीवी और आस-पास के शहरों में दर्ज गुमशुदगी के केस देखे जा रहे हैं। -यमुना प्रसाद, डीसीपी, नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed