Hindi News
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Police and Home Guard personnel are being trained in mountaineering, skiing and rescue.
{"_id":"68eceeb1b5e3eda1830a0008","slug":"police-and-home-guard-personnel-are-being-trained-in-mountaineering-skiing-and-rescue-na-news-c-178-1-ssml1032-146071-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस और गृह रक्षक जवानों को पर्वतारोहण, स्कीइंग और रेस्क्यू का दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस और गृह रक्षक जवानों को पर्वतारोहण, स्कीइंग और रेस्क्यू का दिया जा रहा प्रशिक्षण
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर के रकछम में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते पुलिस और गृह रक्षा विभाग के जवान। स
Link Copied
रकछम में एसपी अभिषेक एस ने किया सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सांगला (किन्नौर)। सांगला के रकछम में सोमवार से सात दिवसीय पर्वतारोहण, स्कीइंग और रेस्क्यू प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें पुलिस और गृह रक्षा विभाग के जवानों को प्राकृतिक आपदाओं और बर्फबारी में फंसे लोगों के बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सात दिवसीय शिविर का एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने शुभारंभ किया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षक जवानों को बचाव कार्यों की तकनीक बताएंगे। एसपी अभिषेक एस ने संबोधित करते हुए कहा कि जवान प्रशिक्षण में उत्साह के साथ भाग लें। शिविर के दौरान वह दोबारा निरीक्षण करेंगे। इस शिविर में पुलिस, होमगार्ड और क्यूआरटी टीम के 23 जवान भाग ले रहे हैं। इन जवानों को किन्नौर माउंट ट्रेनिंग, स्कीइंग और रेस्क्यू एसोसिएशन के प्रशिक्षक आपदा से निपटने के तरीके बताएंगे। किन्नौर माउंट ट्रेनिंग, स्कीइंग और रेस्क्यू एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह नेगी ने पहले दिन जवानों को माउंट ट्रेनिंग, स्कीइंग और रेस्क्यू के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले रोप्स, केराबीनर, सीट हार्नेस, पुली समेत कई उपकरणों की जानकारी दी। इस शिविर में किन्नौर माउंट ट्रेनिंग, स्कीइंग और रेस्क्यू एसोसिएशन के बेहतर प्रशिक्षक एवरेस्टर अमित नेगी, रमन नेगी, नीरज नेगी, अभिषेक नेगी और कर्म सागर नेगी प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस मौके पर कार्यवाहक थाना प्रभारी सांगला चंदन सिंह पोटन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।