फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police again raided the house of MLA Amanatullah Khan

Noida News: विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पुलिस ने दोबारा दी दबिश

Thu, 16 May 2024 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Police again raided the house of MLA Amanatullah Khan
- फिर नहीं मिले विधायक और बेटे, घर के बाहर नोटिस चिपकाया, दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट और धमकी देने के मामले में आरोपी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस अभी फरार हैं। नोएडा पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को ओखला स्थित विधायक के घर दोबारा दबिश दी। इस बार भी दोनों घर पर नहीं मिले। पुलिस ने घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है।

सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा अनस मंगलवार सुबह कार में पेट्रोल भरवाने आया था। लाइन होने के बावजूद अनस ने पहले अपनी कार में पेट्रोल डालने को कहा। सेल्समैन के लाइन में आने की बात कहने पर अनस ने उससे मारपीट शुरू कर दी साथ ही धमकी दी। इसके कुछ देर के बाद विधायक अमानतुल्लाह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकी दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने विधायक पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों फरार हैं। शनिवार को नोएडा पुलिस की टीम ओखला स्थित विधायक के घर पहुंची थी। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र के मुताबिक इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed