फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM's one India-best campaign is threading the country in one thread: Dr. Satyapal

देश को एक सूत्र में पिरो रही है पीएम की एक भारत-श्रेष्ठ मुहिम : डॉ. सत्यपाल

Wed, 25 Jan 2023 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
PM's one India-best campaign is threading the country in one thread: Dr. Satyapal
फोटो-30
विज्ञापन


यूपी जन सेवा एकता मंच द्वारा उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शक्ति नगर स्थित परशुराम भवन में यूपी जन सेवा एकता मंच द्वारा उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर व वर्तमान में बागपत से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सिरसा से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने की।
डाॅ. सत्यपाल सिंह मलिक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत मुहिम देश को एक सूत्र में पिरो रही है। आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ व हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में दोनों प्रदेशों का चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने यहां अच्छी शिक्षा, अच्छी कानून व्यवस्था और बढ़ते व्यापार का वर्णन किया। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री जिस तरह से पूंजी निवेश करवाकर अपने-अपने प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले रहे हैं, यह उनकी बड़ी उपब्धियां हैं। गुरुग्राम के विकास को देखकर उन्होंने हरियाणा सरकार के काम की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक व पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि वे यूपी के भाइयों को साथ लेकर गुरुग्राम को ग्रीन-क्लीन बनाएंगे। साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने पर बस चलवाकर सभी के साथ दर्शन करने जाएंगे। नवीन गोयल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व एक भारत श्रेष्ठ भारत के हरियाणा के संयोजक मूलचंद शर्मा के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि गुरुग्राम की तरक्की में यूपी के भाइयों का भी विशेष योगदान है। पूर्वांचल के लाखों लोगों की रिहाइश गुरुग्राम में भी है। जिन गगनचुंबी इमारतों से गुरुग्राम घिरा है, इनमें पूर्वांचल के लोगों का भी पसीना लगा है। उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के माध्यम से देशभर के राज्यों की संस्कृतियों को परस्पर जानने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर नीरज यादव, गजेंद्र गुप्ता,सत्येंद्र सिंह, जीएन शर्मा, विश्वदीप मल्होत्रा, मीनाक्षी रंजन, दिनेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed