{"_id":"6429996af3c6b475520dfa67","slug":"pms-degree-is-fake-or-statement-is-false-bjp-should-clarify-sanjay-singh-noida-news-c-340-1-del1004-9774-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की डिग्री फर्जी या बयान झूठा, भाजपा स्पष्ट करे : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की डिग्री फर्जी या बयान झूठा, भाजपा स्पष्ट करे : संजय सिंह
विज्ञापन
कहा- गृहमंत्री की ओर से सार्वजनिक की गई पीएम की डिग्री कई सवाल खड़े कर रही
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर भाजपा से वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। आप के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को भाजपा से स्पष्ट करने को कहा कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है या उनका बयान झूठा है। उन्होंने भाजपा से पूछा कि गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद 2005-06 में प्रधानमंत्री ने क्यों कहा था कि वे स्कूली शिक्षा के आगे नहीं पढ़े, इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से सार्वजनिक की गई प्रधानमंत्री की डिग्री कई सवाल खड़े करती है।
संवाददाता सम्मलेन में संजय सिंह ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री की डिग्री की जांच हो गई और फर्जी निकली तो लोकसभा की सदस्यता चली जाएगी और कई साल चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। यही वजह है कि भाजपा की पूरी लीडरशिप फर्जी डिग्री को सही साबित करने में जुटी हुई है। जब से यह मामला सामने आया है, भाजपा बौखला गई है। भाजपा के सभी मंत्री व प्रवक्ता फर्जी डिग्री को सही साबित करने में जुट गए हैं। एक बात बहुत स्पष्ट है कि चुनाव आयोग का नियम कहता है कि अगर आप अपनी संपत्ति और डिग्री के बारे में कोई गलत जानकारी देते हैं तो सदस्यता रद्द हो सकती है। प्रधानमंत्री का दावा है कि उन्होंने 1983 में गुजरात विश्वविद्यालय से एंटायर पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स ऑफ आर्ट्स यानी एमए किया है। यह भी बताया गया कि पीएम ने 1979 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल की है। इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट का जो फैसला आया वो अपने आप में बड़ा चौकाने वाला है और हास्यास्पद है।