{"_id":"618986c281b2c964c669dadb","slug":"pm-modi-to-lay-foundation-stone-at-airport-terminal-building-site-noida-news-noi6147286116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग स्थल पर पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग स्थल पर पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
जेवर स्थित एयरपोर्ट शिलान्यास स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी व स्थानीय विधायक।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शिलान्यास स्थल का चयन एयरपोर्ट निर्माता कंपनी ने पहले से ही कर रखा है। जिससे पीएम के हाथों से लगी शिला को एयरपोर्ट निर्माण के दौरान कोई नुकसान नहीं पहुंचे। वहीं, शिलान्यास स्थल से करीब डेढ़ किमी के दायरे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनसभा होगी। हालांकि सभास्थल का निर्णय अभी नहीं लिया गया है।
सोमवार को पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण के आला अधिकारियों की टीम जेवर के रन्हेरा चौकी क्षेत्र में एयरपोर्ट की अधिगृहीत जमीन का दौरा करने पहुंची। इस दौरान एयरपोर्ट निर्माता कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल की भारतीय कंपनी वाईआईएपीएल ने अधिकारियों से कहा कि सभास्थल चाहे जहां हो लेकिन शिलान्यास स्थल ऐसी जगह होनी चाहिए जहां शिला को एयरपोर्ट बनने के बाद तक ज्यों का त्यों रखा जा सके। जिसके लिए कंपनी ने नक्शे के आधार पर एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के सामने ही शिलान्यास की शिला लगाने का सुझाव दिया। जिसे अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि सभास्थल पर निर्णय जल्द लिया जाएगा।
शिलान्यास स्थल के पास बनेंगे तीन हैलीपैड, कार से सभास्थल जाएंगे पीएम
एयरपोर्ट के शिलान्यास स्थल से सभास्थल करीब डेढ़ किमी के दायरे में होगा। प्रधानमंत्री के आगमन के लिए प्रोटोकॉल के तहत दो हेलीकाप्टर उतरेंगे। वहीं एक हेलीकाप्टर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उतरेगा। प्रशासन तीनों हैलीपैड शिलान्यास स्थल के पास बनाने पर विचार कर रहा है। शिलान्यास के बाद कार से सभास्थल तक का रूट तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
शिलान्यास स्थल पर गिने चुने लोगों को ही एंट्री
हैलीपैड से सीधे शिलान्यास स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी एंव सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्र व प्रदेश के कुछ मंत्री और आला अधिकारियों को ही जाने की अनुमति होगी। बाकी लोगों को एयरपोर्ट का शिलान्यास देखने के लिए सभा स्थल पर एलईडी की बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिससे सभा में पहुंचे नेता और लोग सीधा प्रसारण देख सकें। शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान से पूजा पाठ एंव अन्य औपचारिकताओं को देखते हुए कम लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए तीन घंटे चली मंडलायुक्त की बैठक
जेवर। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को पुलिस, प्रशासन, प्राधिकरण और एयरपोर्ट निर्माता कंपनी के अधिकारियों के साथ जेवर विधायक ने एयरपोर्ट के प्रथम फेज के लिए अधिगृहीत 1351 हेक्टेयर जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान शिलान्यास स्थल एवं पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ की होने वाली सभास्थल के चलन के लिए लिए तीन घंटे चर्चा की। सोमवार को मंडलायुक्त मेरठ सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सुहास एल वाई, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, एयरपोर्ट निर्माता स्विटजरलैंड की कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल एजी की भारतीय कंपनी वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ निकोलस, संयुक्त पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था लव कुमार सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, एसडीएम जेवर रजनीकांत मिश्र व जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शिलान्यास और सभास्थल के चयन के लिए जेवर का दौरा किया। अधिकारियों ने पूरे साइट मैप पर काम करने के बाद अधिकारियों को पूरे कार्यक्रम स्थल का नक्शा तैयार कराने और आयोजक एजेंसी के चुनाव के बाद उससे भी विचार विमर्श के बाद सभी चीजों को फाइनल करने के लिए कहा है।