फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM Modi Cabinet Expansion Ministers From Uttar Pradesh In Modi Cabinet seven New Cabinet Ministers from up

नया मंत्रिमंडल: पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश को दिया बड़ा तोहफा, इन सात नेताओं को बनाया मंत्री

Wed, 07 Jul 2021 08:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jul 2021 08:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया। 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है। इस दौरान 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव हुआ है। पढ़ें यूपी से किन-किन सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

विज्ञापन
PM Modi Cabinet Expansion Ministers From Uttar Pradesh In Modi Cabinet seven New Cabinet Ministers from up
इन सांसदों को मिली कैबिनेट में जगह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेता मोदी कैबिनेट में यूपी से मंत्री बने हैं। मोदी कैबिनेट में यूपी से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल, पंकज चौधरी, भानु प्रताप वर्मा और अजय मिश्रा शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


सांसद कौशल किशोर ने ली राज्यमंत्री की शपथ
लखनऊ के कालीचरण डिग्री कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। बुधवार को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में सांसद कौशल किशोर ने राज्यमंत्री की शपथ ली। 
विज्ञापन


मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने ली मंत्री पद की शपथ
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की सांसद व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री बनीं हैं। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। इससे पहले मिर्जापुर की सांसद 2014 में भी मोदी कैबिनेट में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रह चुकी हैं। 2019 में जब फिर से मोदी सरकार बनी तो उन्हें  कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी। अब मोदी सरकार 2.0 के पहले कैबिनेट विस्तार में अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज सांसद पंकज चौधरी पीएम मोदी की टीम में हुए शामिल
महराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। पंकज को पार्टी नेतृत्व से मंगलवार को ही बुलावा आ गया था। पंकज ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। बता दें कि पंकज ने लोकसभा का चुनाव छठवीं बार जीता है। पीएम मोदी की पहली कैबिनेट विस्तार सूची में पंकज चौधरी का नाम आया है। देर शाम उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल बने केंद्रीय राज्यमंत्री
आगरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (सत्य पाल सिंह बघेल) केंद्र सरकार में मंत्री बन गए हैं। उन्होंने बुधवार शाम को राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण ली। केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद समर्थक और भाजपाई उनको सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।  

जालौन के भानु प्रताप को मिली जगह, पांच बार रहे सांसद अब मंत्रिमंडल में शामिल
जालौन-गरौठा-भोगनीपुर संसदीय सीट से पांचवीं बार सांसद चुने गए भानु प्रताप वर्मा को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पूरे जनपद में खुशी की लहर व्याप्त है। लोगों को विश्वास है कि भानु बुंदेलखंड से अकेले मंत्री हैं। इस कारण जनपद जालौन को ही नहीं पूरे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। पालिका सभासद से केंद्रीय मंत्रिमंडल तक के सफर को तय करने वाले भानु की छवि साफ सुथरी है। भानु के राजनैतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1988 से हुई थी।

लखीमपुर खीरी से सांसद अजय मिश्र टेनी ने ली शपथ
लखीमपुर खीरी से सांसद अजय मिश्र टेनी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। उन्हें केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। अजय मिश्र ने भी आज शाम छह बजे दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शपथ ली। वह दो दिन से दिल्ली में ही थे। मालूम हो कि सांसद अजय मिश्र टेनी लगातार दूसरी बार खीरी संसदीय सीट से लोकसभा सांसद बने हैं।

राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा ने ली शपथ
राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। बदायूं के उझानी ब्लाक के ज्योरा पारवाला गांव के रहने वाले बीएल वर्मा 1980 में आरएसएस के खंड कार्यवाह रहे थे। बीएल वर्मा को पिछले साल ही भाजपा ने राज्यसभा का टिकट देकर संसद भेजा था। बुधवार शाम को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।



 

मंत्रिमंडल विस्तार पर क्षेत्रीय नेताओं में बढ़ी रार

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर क्षेत्रीय नेताओं में रार बढ़ गई है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मोदी कैबिनेट में अपना दल की अनुप्रिया पटेल को जगह देने की संभावना पर कहा कि जब अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है तो प्रवीण निषाद को क्यों नहीं?

सजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2018 में गोरखपुर में प्रवीण निषाद ने योगी आदित्यनाथ को हराया था। (उपचुनाव में प्रवीण निषाद ने सपा उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी) इसके बाद हम भाजपा के साथ आए जिससे भाजपा 40 सीटें जीतने में कामयाब रही। पंचायत चुनाव में हमने 160 सीटें जीती। जब अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह मिल सकती है तो प्रवीण निषाद को भी मंत्री बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed