फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM Gati Shakti Master Plan will give new direction to development

Noida News: पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान देगा विकास को नई दिशा

Thu, 29 Jan 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
PM Gati Shakti Master Plan will give new direction to development
-पोर्टल से डेटा आधारित और योजनाबद्ध विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन

-लॉजिस्टिक लागत घटेगी, पारदर्शिता और समन्वय को मिलेगा बढ़ावा
-देश के 28 चुनिंदा जिलों में शामिल हुआ नूंह जिला
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिला अब बुनियादी ढांचे के विकास में डिजिटल क्रांति की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पीएम गति शक्ति जिला स्तरीय मास्टर प्लान के अंतर्गत आधुनिक तकनीक, जीआईएस मैपिंग और डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, तेज़ और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से जिला स्तर पर सहयोगात्मक और विकेन्द्रित योजना निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिलेगी।
पीएम गति शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार, आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत भू-स्थानिक सूचना प्रणाली और डेटा एनालिटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे परियोजना योजना और क्रियान्वयन में गुणात्मक सुधार हो रहा है। गति शक्ति पोर्टल पर 1,600 से अधिक डेटा लेयर उपलब्ध हैं, जिनमें भूमि उपयोग, वन क्षेत्र, राजमार्ग, शहरी केंद्र सहित महत्वपूर्ण जानकारियां सम्मिलित हैं। इससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, योजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया तेज होगी तथा विकास कार्यों की लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन

एसडीएम अंकिता पुवार ने बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित पीएम गति शक्ति कार्यक्रम की बैठक में कहा कि नूंह जिला देश के उन 28 चयनित जिलों में शामिल है, जहां पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान लागू किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है तथा देश की लॉजिस्टिक लागत को कम करने में सहायता मिली है, जिससे भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता सुदृढ़ होगी। जिला स्तर की परियोजनाओं से लेकर औद्योगिक गलियारों और स्मार्ट सिटी जैसी पहलों तक, पीएम गति शक्ति योजना समावेशी और टिकाऊ विकास का आधार बनेगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed