फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pledge to eradicate leprosy and awareness

कुष्ठ रोग उन्मूलन और जागरूकता की दिलाई शपथ

Sun, 31 Jan 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
pledge to eradicate leprosy and awareness
नगीना में कुष्ठ रोग मिटाने की शपथ लेती छात्राएं - फोटो : Mewat
नूंह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस से शुरू हुआ कुष्ठ रोग पखवाड़ा 13 फरवरी तक जिले में चलाया जाएगा। इस पखवाड़े का उद्देश्य लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों और इलाज के बारे में जानकारी देना है। जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले के सभी वैलनेस सेंटरों, पीएचसी, सीएचसी, ग्राम पंचायतों, स्कूल और कॉलेजों में कुष्ठ रोग उन्मूलन व जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बेहद दयालु व्यक्ति थे, उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोगों से स्नेह था। खासकर, रोगियों के प्रति उनके मन में बेहद प्यार और दुलार था। गांधी छूआछूत के खिलाफ थे। उनका मानना था कि छूआछूत से समाज में असमानता फैलती है। गांधी ने कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए काफी प्रयास किए। इस कारण उनकी पुण्यतिथि पर विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया जाता है। सिविल सर्जन और उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण राज ने बताया कि कुष्ठ एक जीर्ण संक्रमण रोग है। इससे त्वचा, श्वसन तंत्र और आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शरीर में सुन्नता, जलन, चुभन और दर्द का एहसास कम होना या बिलकुल न होना कुष्ठ रोग की पहचान है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान जिले के 419 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महात्मा गांधी ने कुष्ठ रोगियों के कल्याण के लिए काफी कार्य किए। आज उनके सपने को न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया साकार कर रही है। कुष्ठ रोग की जांच जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा, मेडिकल कॉलेज नल्हड़ और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed