फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pledge of allegiance to the Constitution was taken, seminars were held at various places.

Noida News: संविधान की प्रति निष्ठा का लिया संकल्प, जगह-जगह हुई संगोष्ठी

Thu, 27 Nov 2025 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pledge of allegiance to the Constitution was taken, seminars were held at various places.
- विद्यालयों में हुई निबंध प्रतियोगिता, बच्चों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संविधान दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। कई विद्यालयों में भी संविधान दिवस पर निबंध प्रतियोगिताएं हुईं।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर संविधान दिवस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में मनाया गया। बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद गोष्ठी हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1950 को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान लागू किया गया, जिसमें देश के हर वर्ग को समान अधिकार दिया गया। गरीब दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सभी वर्ग एवं सभी धर्म को एक सूत्र में रखने का प्रयास इस संविधान के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सत्ता में बैठे लोग संविधान को ही छिन्न-भिन्न करने पर उतारु हैं। गोष्ठी में शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, अजय सिंह, राजीव गोंड, अरुण पांडेय, मोइन अंसारी, रामाश्रय यादव, मदन दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसम्हां पर संविधान दिवस पर आयोजित विचार संगोष्ठी हुई। इस दौरान पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता हुई। पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में प्रियांशी कक्षा आठ ने प्रथम, गौरी कक्षा छह ने द्वितीय और मो. आमिर कक्षा आठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र, सरवरे आलम, राजीव कुमार पांडेय, सुनीता, शुभम मिश्र आदि मौजूद रहे।


बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर कला ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस मौके पर एडीओ पंचायत पंकज सिंह, एडीओ आईएसबी सुनीता मिश्रा, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, सौरभ चौधरी, अनूप कुमार, गिरजेश कुमार यादव, एकाउंटेंट प्रवीन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed