फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players increased the prestige of the district by winning 49 medals.

Noida News: खिलाड़ियों ने 49 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Mon, 13 Jul 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Players increased the prestige of the district by winning 49 medals.
खिलाड़ियों ने 49 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के करीब 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में मार्शल आर्ट्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के करीब 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

मार्शल आर्ट्स गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव रेंशी अमित गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम ने 60 स्वर्ण, 40 रजत और 30 कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। दिल्ली दूसरे और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। मार्शल गेम्स एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सचिव अफजल खान ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने कुल 49 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें 22 स्वर्ण, 15 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। काता स्पर्धा में श्रीधर डागा, अर्शिया और काशवी सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। लक्षित कुमार, अनिका अग्रवाल, नायसा अरुण और ध्रुवी सिंह ने रजत, जबकि ओजस्वी उनियाल, नैतिक मिश्रा और धैरवी सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किए। कुमिते फाइट में धैरवी, अर्शिया, वैष्णवी शर्मा, अहंया शिवि सिंह, आराध्या अशोक, इलिया नूर खान, लक्षित कुमार, श्रीधर डागा, वीरांश अग्रवाल, निशि, लव, रूबी, अनिका तंवर, नवन्या, रीतिशिका, अथर्व, सुमित, दर्श और अमन सारस्वत ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं ओजस्वी उनियाल, वृष्णि यादव, अवनी गुलाटी, अबीर, राघव प्रताप सिंह, तनुष कुमार, ओम ढल, वत्सल, आद्या अग्रवाल, अक्ष और दीप कौशिक ने रजत पदक हासिल किए। कांस्य पदक विजेताओं में अक्सज, राघव सारस्वत, प्रांजल, विवान, अयान शर्मा, जातिन पाल, आरवी गोयल, मनश्वी तंवर और रचित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed