{"_id":"691b15af26dd055e280da811","slug":"players-from-up-will-show-their-strength-in-the-national-level-kabaddi-competition-noida-news-c-23-1-lko1064-80744-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम गठन को लेकर यूपी कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले करीब 18 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों का चयन हरियाणा के सोनीपत में बालक वर्ग में आयोजित होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए होगा। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक होगी।
उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर स्थित जेडी अकादमी को उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालक वर्ग कबड्डी की मेजबानी मिली है। अकादमी में चल रहा प्रशिक्षण शिविर 26 नवंबर को संपन्न होगा।
विज्ञापन
शिविर में वाराणसी मंडल से तरुण राजमर, अभिषेक पटेल, शिवम प्रवेश यादव, नीरज पाल आदि शामिल होंगे। विंध्यांचल मंडल से अजय कुमार यादव, आगरा मंडल से सविन मिश्रा, प्रयुशि मित्र शर्मा, राजू बिंद वंश, गौरखपुर मंडल से राज, अमेठी हाॅस्टल से रामू, अयोध्या मंडल से कृष्णपाल, अभय पाण्डेय, बस्ती मंडल से चंद्रकुमार, सैफई काॅलेज से सागर यादव, विनीत भाटी, आकाश, आदित्य यादव, मेरठ मंडल से आदर्श आदि खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में पसीना बहा रहे हैं। ब्यूरो