{"_id":"6aa7f7a0dffb3559c008e584","slug":"players-from-the-district-won-five-medals-in-indore-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106080-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंदौर में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंदौर में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इंदौर में आयोजित सीनियर और मास्टर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप और पहली पैरा नेशनल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो स्वर्ण और तीन कांस्य समेत कुल पांच पदक जीते। कोच अरुण शर्मा ने बताया कि सीनियर फीमेल माइनस 65 किग्रा कैटेगरी में रवीना नागर ने स्वर्ण जीता, जबकि इसी कैटेगरी में कशिश त्यागी ने कांस्य हासिल किया। उन्होंने कहा कि सीनियर मेल माइनस 75 किग्रा वर्ग में उत्कर्ष कुमार ने कांस्य और माइनस 63.5 किग्रा वर्ग में विशाल साह पांचवें स्थान पर रहे।
पहली पैरा नेशनल चैंपियनशिप में अमित कुमार सिंह ने स्वर्ण जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। अकादमी के संस्थापक अमित कुमार सिंह और एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।