{"_id":"6ab534783c4a8d780b000171","slug":"players-displayed-their-prowess-in-kabaddi-and-volleyball-matches-at-amity-noida-news-c-1-noi1095-4760636-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमिटी में कबड्डी और वॉलीबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमिटी में कबड्डी और वॉलीबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित संगठन-2026 खेल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पुरुष कबड्डी और महिला वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। कबड्डी में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को 37-26 से हराया। वहीं महिला वॉलीबॉल में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज को लगातार दो सेट में हराकर मुकाबला जीता। कबड्डी के दूसरे राउंड में फार्मेसी ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। पहले हाफ में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने 19-10 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी टीम ने 18 अंक हासिल किए, जबकि फार्मेसी 16 अंक ही बना सकी। कुल 37-26 के स्कोर से इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विजयी रही। महिला वॉलीबॉल में पहले सेट में बायोटेक्नोलॉजी ने साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज को 25-23 से हराया। दूसरे सेट में बायोटेक्नोलॉजी ने 25-15 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया।