फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players busy practicing to become champions

Noida News: चैंपियन बनने के लिए अभ्यास करने में जुटे खिलाड़ी

Mon, 01 Jul 2024 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Players busy practicing to become champions
चैंपियन बनने के लिए अभ्यास करने में जुटे खिलाड़ी
विज्ञापन

बालक व बालिका वर्ग में 91 खिलाड़ियों का किया गया राज्य स्तरीय तैराकी के लिए चयन
पिछली बार बालक वर्ग में उपविजेता व बालिका वर्ग में प्रदेश स्तर पर विजेता बना था गौतमबुद्ध नगर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लखनऊ में 13 से 16 जुलाई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले को एक बार फिर से चैंपियन बनाने की राह पर जिले के खिलाड़ी चल पड़े हैं। वह अपने-अपने कोच के सानिध्य में अभ्यास करने में जुटे हुए हैं। जिससे पिछले साल की तरह इस साल भी जिले को पहले स्थान पर विजेता का खिताब दिला सकें।
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में तैराकी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव हमेशा से रहा है। बावजूद कुशल कोच व बेहतर प्रशिक्षण कार्यक्रम के कारण यहां के तैराकी खिलाड़ी हमेशा से प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा दिखाते हुए पहले स्थान पर काबिज रहे हैं। जिला तैराकी एसोसिएशन के सचिव सुरेश देशवाल का कहना है कि पिछले साल गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया था। जिसकी बदौलत गौतमबुद्ध नगर बालिका वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर विजेता का खिताब हासिल किया था, वहीं बालक वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की टीम फाइनल मुकाबले में हार गई थी। जिसकी वजह से बालक वर्ग की टीम को उप विजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन

इस बार 13 से 16 जुलाई तक लखनऊ में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन पिछले माह आयोजित कर बालक व बालिका वर्ग में कुल 91 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के कोच एस मोहंती का कहना है कि वह ग्रेनो के वाईएमसीए क्लब के पूल में 50 से अधिक खिलाड़ियों को तैराकी का अभ्यास करा रहे हैं, जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। इसके अलावा नोएडा के ज्ञानश्री, पाथवे, दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों के पूल में खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed