फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players auctioned for JCC Season 8.

Noida News: जेसीसी सीजन-8 के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी

Sun, 14 Jun 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Players auctioned for JCC Season 8.
फोटो
विज्ञापन

जेसीसी सीजन-8 के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी
नोएडा (संवाद)। जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप (जेसीसी) सीजन-8 का आगाज हो चुका है सेक्टर-62 स्थित होटल पार्क एसेंट में शनिवार को खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) की गई। अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आयोजित इस नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने 80 युवा खिलाड़ियों को अपनी टीमों में शामिल किया। जेसीसी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व बीसीसीआई क्रिकेटर राज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों की नीलामी के साथ-साथ ट्रॉफी और टीम जर्सी का भी अनावरण किया गया। नोएडा एवं एनसीआर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर लतिका तथा विभिन्न खेल प्रशिक्षक भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में शामिल प्रमुख टीमों में वीवीआईपी लिटिल चैंप्स, बॉडीकेयर रॉयल्स, नोएडा टाइगर्स, मुजफ्फरनगर टाइगर्स, स्काई एंकर चार्जर्स और जीएस हैरी दिल्ली इलेवन शामिल हैं। कई टीमों के मालिक पूर्व क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed