फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster of ceiling fell as soon as CDO left

Noida News: सीडीओ के निकलते ही गिरा छत का प्लास्टर

Thu, 16 Jan 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Plaster of ceiling fell as soon as CDO left
गाजियाबाद। जिला क्षय रोग केंद्र के निरीक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव गोपाल के बाहर निकलते ही छत का प्लास्टर फिर गिर गया, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। मंगलवार को भी एक्स-रे कक्ष के बाहर गैलरी का प्लास्टर गिर गया था। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव मौजूद नहीं थे। फोन पर बात करने पर बताया कि वह संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में नए केंद्र का निरीक्षण करने गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सीडीओ ने मोर्चरी, एमएमजी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। मोर्चरी की बदहाल स्थिति को देखकर उसे ठीक कराने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा क्षय रोग केंद्र पर सीबीनॉट मशीन से काम जांच होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ ने जांच बढ़ाने का निर्देश दिया। उनके साथ सीएमएस डॉ. राकेश कुमार, डॉ. चरण सिंह भी थे। निरीक्षण के समय डीटीओ समेत कई कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। डाटा ऑपरेटर योगेंद्र ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी 100 दिन के टीबी अभियान में फील्ड में गए हैं। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मोर्चरी की जर्जर इमरात को सीआरएस फंड से बनवाने के लिए पत्र लिखा था। इसी के तहत सीडीओ ने मोर्चरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed