फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster fell from the tower, car glass broke.

Noida News: टावर से गिरा प्लास्टर, गाड़ी का शीशा टूटा

Sat, 02 May 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Plaster fell from the tower, car glass broke.
सोसाइटीवासियों ने निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

फोटो

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईको विलेज-1 सोसाइटी में टावर से प्लास्टर गिरने के कारण नीचे खड़ी गाड़ी का शीशा टूट गया। निवासियों ने इस पर निर्माण के दौरान ठीक सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रहीं हैं।

सोसाइटी में रहने वाले शशि भूषण ने बताया कि शुक्रवार को एक टावर की बालकनी से प्लास्टर नीचे गाड़ी पर गिर गया। अगर उस वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। निवासी संजय शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस एजेंसी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने प्राधिकरण से सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की। इस संबंध में मेंटेनेंस एजेंसी के हेड नीतीश अरोड़ा से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed