फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster fell from the ceiling of the flat, accident averted

Noida News: फ्लैट की छत से गिरा प्लास्टर, हादसा टला

Wed, 26 Jun 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Plaster fell from the ceiling of the flat, accident averted
सेक्टर पी-2 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-दो स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। हादसे के बाद सोसाइटी के लोग काफी डरे व सहमे हुए है। निवासियों ने बिल्डर परियोजना में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए है। फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने के बाद सोसायटी के लोगों में आक्रोश है। सोसाइटी के 1794 फ्लैटों में करीब 1000 परिवार रह रहे हैं।
मंगलवार को सोसाइटी के टावर सी-2 में फ्लैट नंबर 502 की बालकनी में छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार को कोई भी सदस्य बालकनी में मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। टावर प्रतिनिधि राहुल देव ने बताया कि सोसाइटी के फ्लैट में तुषार सिंह अपने भाई के साथ रहते है। सुबह करीब चार बजे फ्लैट की बालकनी की छत से प्लास्टर का टुकड़ा भरभराकर गिर गया। प्लास्टर गिरने के बाद सरिया दिखाई देने लगा। प्लास्टर गिरने की खबर से सोसायटी के लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

मैनेजमेंट में शिकायत करने के बाद फ्लैट में पुट्टी लगाकर कमी को छिपाया गया है। उनका कहना है कि दीवार में हल्का सा लगने पर प्लास्टर गिर जाता है। केंद्रीय विहार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बिल्डर पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह लोगों की जिंदगी के साथ बिल्डर कि ओर से खिलवाड़ है। करीब दो वर्ष पहले ही लोगों को ओसी मिली है और सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आने लगी है। छत का प्लास्टर गिरने का मामला गंभीर है। लाखों खर्च करने के बाद भी घटिया फ्लैट मिले है। उनका कहना है कि बिल्डर परियोजना की निर्माण गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। यह हजारों लोगों की जिंदगी का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed