फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   plaster fallen on car

Noida News: 19वीं मंजिल के ऊपर से प्लास्टर गिरने से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Wed, 14 May 2025 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
plaster fallen on car
- गाड़ियों का बोनट और शीशा टूट गया, निवासियों ने की स्ट्रक्चर ऑडिट
विज्ञापन

की मांग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में मंगलवार देर रात को 19वीं मंजिल से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा नीचे खड़ी गाड़ियों के ऊपर गिर गया, जिसके कारण दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, निवासियों ने सोसाइटी का स्ट्रक्चर ऑडिट कराने की मांग है।

सोसाइटी के एन टावर में फ्लैट नंबर 203 में उदय मेहता और 403 में एक शख्स अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों ने अपनी गाड़ी को एन टावर के पीछे ओपन पार्किंग में मंगलवार रात को ऑफिस से आने के बाद खड़ा कर दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे एन टावर की 19वीं मंजिल के ऊपर छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया, जो सीधा ओपन एरिया पार्किंग में खड़ी हुई गाड़ियों के ऊपर गिरा। जिससे गाडियां क्षतिग्रस्त हो गईं। निवासियों ने बताया कि गाड़ियों का बोनट और शीशा टूट गया। वहीं, एक गाड़ी की छत भी टूट गई। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में खराब निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। फ्लैट नंबर 203 में रहने वाले उदय मेहता ने बताया कि वह अभी 30 अप्रैल को नई गाड़ी खरीद कर लाए थे। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष निशीथ चतुर्वेदी ने बताया कि मेंटेनेंस मैनेजर को मामले की जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed