फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plasma delivered in 20 minutes for a 20-month-old girl

20 महीने की बच्ची के लिए 20 मिनट में पहुंचाया प्लाज्मा

Tue, 04 May 2021 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Plasma delivered in 20 minutes for a 20-month-old girl
नोएडा। कोरोना संक्रमण से जूझ रही 20 महीने की बच्ची के लिए कमिश्नरेट पुलिस मसीहा बनकर पहुंची। ट्विटर पर मिली जानकारी के बाद 20 मिनट में बच्ची के लिए प्लाज्मा अस्पताल पहुंचा दिया। बच्ची का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। इस कार्य के लिए पुलिस की सोशल मीडिया पर सराहना की जा रही है। ट्विटर पर मंगलवार को कई लोगों ने एक ट्वीट किया इसमें बताया गया कि 20 दिन की बच्ची चाइल्ड पीजीआई में भर्ती है और उसे प्लाज्मा की जरूरत है। इस ट्वीट को कई लोगों ने रिट्वीट किया और बच्ची की जान बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने ट्विटर पर जवाब दिया कि किस ग्रुप का प्लाज्मा चाहिए। वहीं, पुलिस की एक टीम ने तुरंत ही बच्ची के परिजनों और अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क किया और प्लाज्मा के बारे में जानकारी ली। ट्वीट के करीब 20 मिनट के अंदर पुलिस की टीम प्लाज्मा लेकर चाइल्ड पीजीआई पहुंच गई। ट्विटर पर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि पुलिस ने प्लाज्मा दिला दिया है। इस जवाब के बाद ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म पर कमिश्नरेट पुलिस की सराहना हो रही है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन ले जा रहे वाहन को एस्कॉर्ट कर पुलिस ने पहुंचाया
कमिश्नरेट पुलिस कोविड-19 महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन सिलिंडर ले जा रहे वाहनों को ग्रीन कॉरिडोर और एस्कॉर्ट कर गंतव्य तक पहुंचा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कमिश्नरेट पुलिस की ट्रैफिक टीम ने दिल्ली से ऑक्सीजन लेकर नोएडा आ रहे वाहन को कालिंदी कुंज बॉर्डर से फोर्टिस अस्पताल और अपोलो अस्पताल तक सकुशल पहुंच आया। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस को दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी मिली थी कि ऑक्सीजन सिलिंडर भरे वाहन को दिल्ली से नोएडा के फोर्टिस और अपोलो अस्पताल जाना है। दिल्ली पुलिस ने कालिंदी कुंज बॉर्डर तक ऑक्सीजन सिलिंडर भरे वाहन को पहुंचाया और इसके बाद कालिंदी कुंज बॉर्डर से नोएडा ट्रैफिक पुलिस की टीम ने एस्कॉर्ट किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने अल्प समय में कालिंदी कुंज बॉर्डर से फॉर्टिस और अपोलो अस्पताल तक वाहन को सकुशल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed