{"_id":"60fd90e08ebc3e58571bee6e","slug":"plantation-done-on-the-72nd-van-mahotsav-mewat-news-noi595633333","type":"story","status":"publish","title_hn":"72वें वन महोत्सव पर किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72वें वन महोत्सव पर किया पौधरोपण
विज्ञापन
नूंह। वन विभाग द्वारा जिला स्तरीय वन महोत्सव समारोह रविवार को सचिवालय के सभागार में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ उपायुक्त शक्ति सिंह ने किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया तथा लोगों को भी प्रेरित किया।
उपायुक्त ने राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन को भी सुना। उन्होंने जिलावासियों को 72वें वन महोत्सव पर बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है। आज पेड़ों की निरंतर कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका खामियाजा देर सवेर मानव जाति को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति आगाह करते हुए कहा कि अगर वे अभी नहीं संभले और पौधरोपण की तरफ ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में मानव जाति को घातक परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हर घर हरियाली योजना के तहत जिला में वन विभाग द्वारा पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें पौधे सरकारी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थाओं, पंचायतों व एनजीओ को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से अधिक पेड़ बचाने की आवश्यकता है। सबसे बड़ा दान वृक्ष दान है एक पौधा लगाकर हजारों नही बल्कि लाखों जीव-जंतु के ऊपर उपकार किया जाता है।
विज्ञापन
लाखों पौधे से जिला को करेंगे हरा भरा
जिला उपायुक्त सिंह ने कहा कि जिला में लगभग सात लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे जोकि जिला के वातावरण को शुद्ध करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने से हमें सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त हो सकेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला में पौधशाला नाम से ऐप शुरू किया गया है इस ऐप में जिला की सभी नर्सरियों के बारे में बताया गया है और नर्सरियों में विभिन्न किस्म के पौधों के बारे में भी बताया गया है कोई भी व्यक्ति इस ऐप द्वारा किसी भी किस्म का पौधा लेने के लिए बुकिंग करवा सकता है।
उपहार के रूप में पेड़ लगाए विद्यार्थी
उन्होंने बताया कि स्कूलों में अंतिम कक्षा से पास आउट होने वाले सभी विद्यार्थी अपने स्कूल में पेड़ लगाकर उस पेड़ को उपहार स्वरूप अपने जूनियर विद्यार्थियों को देकर जाएंगे और इस पोधागिरी योजना अनुसार सभी स्कूलों में फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे । उन्होंने जिला वासियों से यह आवाहन भी किया कि वे सभी अपने अपने घरों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर जरूर पेड़ लगाएं जिसे घर का वातावरण शुद्ध हो सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, नगराधीश जयप्रकाश, नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा, डीएफओ विजेंद्र, जिला बागवानी अधिकारी डॉ दीनमोहम्म्द के अलावा पूर्व विधायक जाकिर हुसैन के सुपुत्र ताहिर हुसैन एडवोकेट भी मौजूद रहे।