फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Places for feeding stray dogs will be marked.

Noida News: लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने की जगह चिह्नित होगी

Sun, 09 Nov 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Places for feeding stray dogs will be marked.
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद फिर हरकत में आया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण फिर हरकत में आ गया है। जल्द ही शहर में सार्वजनिक स्थानों पर डॉग फीडिंग प्वॉइंट की जगह चिह्नित करेगा। इसके लिए समिति भी गठन करेगा। प्राधिकरण ने सभी सोसाइटियों की एओए व प्रबंधन को डाॅग पॉलिसी का पालन करने की भी हिदायत दी है।

प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों से लावारिस कुत्तों को हटाने का आदेश दिया है। इस पर प्राधिकरण ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने की जगह चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है। सात सदस्यीय समिति का गठन होगा जो जगह चिह्नित करेगी। उस जगह के बारे में एओए या आरडब्ल्यूए अपने नोटिस बोर्ड सूचना भी चस्पा करेंगी ताकि जगह-जगह खाना नहीं खिलाया जाए। अन्य जगह पर खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

इसमें एओए, आरडब्ल्यूए और पशु प्रेमियों की मदद ली जाएगी। चेतावनी दी है कि अगर किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। समिति में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी या उनके प्रतिनिधि, पशु क्रूरता निवारण के लिए जिला सोसाइटी या राज्य बोर्ड के प्रतिनिधि, एचसीएल फाउंडेशन, पशु कल्याण संगठन से संबंधित एसोसिएशन के प्रतिनिधि, स्थानीय प्राधिकरण के प्रतिनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉग फीडर प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए और स्थानीय पुलिस थाने के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed