{"_id":"61c60a0f986cc3753a14b8c0","slug":"place-sought-for-sub-health-center-noida-news-noi6232467119","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए मांगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए मांगी जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। नूंह जिला में 148 उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की योजना है। केंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिये स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने सभी बीडीपीओ को पंचायतों में पत्र लिखकर जल्द जमीन उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। नूंह में 111 उपस्वास्थ्य केंद्र काम कर रहे है। एक उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर करीब 45 लाख रुपये की लागत आएगी। नए उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए 148 में 61 ग्राम पंचायत पहले ही अपना प्रस्ताव दे चुकी है। 87 ग्राम पंचायतों से अभी प्रस्ताव मिलने बाकी हैं।
सिविल सर्जन डाक्टर सुरेंद्र यादव ने बताया कि नूंह जिला में फिलहाल 111 उपस्वास्थ्य केंद्र कार्य कर रहे हैं, लेकिन आबादी के हिसाब से व नाकाफी है। जिले में कम से कम 148 उपस्वास्थ्य केंद्राें की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पंचायतों से जमीन का प्रस्ताव पारित होने के बाद वे इन सभी केंद्रों की मंजूरी के लिए सरकार को भेजेंगे। उनको उम्मीद है कि मेवात जिला अति पिछडे़ जिलों में शामिल होने के कारण सभी स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की मंजूरी मिल जाएगी।
उन्होंने बताया कि काफी समय पहले से ही इसके लिए ग्राम पंचायतों से जमीन देने के प्रस्ताव मांगें थे। 61 ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव दे भी दिए थे। पंचायतों से चार्ज लेने के बाद यह मामला अटक गया। उन्होंने जिला उपायुक्त के माध्यम से पंचायतों से जमीन का प्रस्ताव दिलवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर करीब 45 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों को लिखे हैं पत्र
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर ने बताया कि डीसी के आदेश पर जिले की ग्राम पंचायतों से उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को पत्र लिखे हैं।
मांगी गई है जमीन
पुन्हाना के बीडीपीओ दिग्मबर सिंह ने बताया कि डीडीपीओ के आदेश पर पुन्हाना खंड के गांव जमालगढ़, अमीनाबाद, गोधोला, सिंगलहेरी, लफुरी, मुबारिकपूर, फरदरी, जहटना और राजपुर गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए जमीन मांगी गई है। उन्होंने कहा सोमवार तक सभी पंचायतों से जमीन का प्रस्ताव कराकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।