फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pinky Boys became the winner of Junedpur Premier League

Noida News: जुनेदपुर प्रीमियर लीग की विजेता बनी पिंकी बॉयज

Wed, 22 Oct 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Pinky Boys became the winner of Junedpur Premier League
दिवाली के अवसर पर तीन दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जुनेदपुर प्रीमियर लीग समिति की ओर से बिलासपुर क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में दिवाली के अवसर पर तीन दिवसीय जुनेदपुर प्रीमियर लीग सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। इसमें पिंकी बॉयज की टीम ने जैनी मेवरिक्स की टीम को 54 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि कारोबारी आशीष डागर ने फाइनल मैच का शुभारंभ किया।

समिति के सदस्य दिनेश नागर, मनोज व मोहित ने बताया कि जुनेदपुर गांव में सद्भावना व आपसी प्रेम भावना के उद्देश्य से हर वर्ष दिवाली व होली के अवसर पर जुनेदपुर प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले भर से आठ से अधिक टीमें भाग लेती हैं। इस वर्ष भी लीग में आठ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले गए। पहले सेमीफाइनल में पिंकी बॉयज ने राहुल सुपर स्टार रोशनपुर को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में जैनी मेवरिक्स ने मोहित जेएचबी क्रिकेट क्लब को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को फाइनल में जैनी मेवरिक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिंकी बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट पर 152 रन बनाए। प्रवीण नागर ने 44 रन, सोनू नागर ने 45 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से प्रशांत नागर ने दो विकेट हासिल किए।
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैनी मेवरिक्स की टीम 14 वें ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। निशांत नागर ने 29 रन और आदित्य नागर ने 28 रन की पारी खेली। पिंकी बॉयज की ओर से कमल शर्मा ने तीन विकेट और मनीष नागर ने दो विकेट हासिल किए। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये की धनराशि तथा उपविजेता को 5100 रुपये तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

मनीष नागर को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया। फाइनल मैच के अंपायर तिमराज नागर व कुलदीप रहे। स्कोरर मोहित नागर व शिव कुमार पहलवान रहे। देवेंद्र, सुमित नागर, रविंद्र अधाना, रामकुमार, नितिन नागर, संदीप, शैलेंद्र, प्रमोद, पिंकी नागर, मोहित नागर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed