फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pink police booth will be built for the safety of women

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेंगे पिंक पुलिस बूथ

Sat, 29 Jan 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pink police booth will be built for the safety of women
लखनऊ मं बना पिंक पुलिस बूथ।
नोएडा (सुशांत समदर्शी)। महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने व अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिले में पिंक पुलिस बूथ बनेंगे। साथ ही, महिलाओं की सहायता के लिए इन बूथों पर पिंक वाहन भी होंगे। पुलिस ने प्रस्ताव तैयार कर लिया और पिंक बूथ के लिए स्थानों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन बूथ में महिलाएं किसी तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकेंगी। महिला पुलिसकर्मी त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित माहौल देंगी। इसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की तरफ से सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ देश के कई शहरों में बनाए जाएंगे। जिले में भी इसकी तैयारी चल रही है। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है जहां महिलाओं का आवागमन अधिक है। यहां बूथ बनाकर महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की जाएगी। बूथ में महिला अपराध से जुड़े सभी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। पुलिस पिंक बूथ का मॉडल लगभग तैयार कर चुकी है। यहां पुलिस के लिए जरूरी सभी तरह के संचार माध्यम होंगे। साथ ही, पीड़ित महिला के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष, किचन से लेकर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाकों से लेकर हाईवे व एक्सप्रेसवे पर भी पिंक बूथ की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

क्राइम मैपिंग सिस्टम से होगा स्थान का चयन
बूथ जनपद के उन स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं के साथ होने वाले अपराध अधिक हैं। इसके लिए पुलिस क्राइम मैपिंग सिस्टम का सहारा ले रही है। इससे चेन, पर्स व मोबाइल झपटमारी और महिला अपराध से जुड़ी अधिक घटनाओं वाले इलाके की पहचान की जा रही है। इन्हीं चयनित स्थानों पर पिंक बूथ का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में तुरंत मिलेगी मदद
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पिंक बूथ में अगर कोई महिला आकर शिकायत करती है तो उसे तुरंत मदद मिलेगी। पुलिसकर्मी वहीं से महिला की सहायता करते हुए परिजनों से संपर्क करेगी। इस साल परियोजना पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed