Hindi News
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Piles of dirt near Goddess temples, Navratri is starting from April 2, devotees will have trouble
{"_id":"62409a3a7e508e4ba84e9a37","slug":"piles-of-dirt-near-goddess-temples-navratri-is-starting-from-april-2-devotees-will-have-trouble-mewat-news-noi639594584","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों के पास लगे गंदगी के ढेर, दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों के पास लगे गंदगी के ढेर, दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Piles of dirt near Goddess temples, Navratri is starting from April 2, devotees will have trouble
Link Copied
नगीना। दो अप्रैल से नवरात्र की शुरुआत हो रही है, लेकिन अब तक देवी मंदिरों के आसपास सफाई नहीं हो सकी है। मंदिरों के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी बजबजा रही है। इससे पूजा के लिए मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
नवरात्रि पर्व के दौरान कस्बा नगीना में साफ सफाई व्यवस्था नियमित सुनिश्चित कराने के लिए मांग की गई है। नगीनावासी समाज सेविका राधिका जैन ने बताया कि हिंदू धर्म में चैत्र मास के नवरात्रि 2 से 10 अप्रैल तक हैं। इस दौरान 9 दिनों तक धर्मानुयायी उपवास रखेंगे और धार्मिक कार्य करेंगे। लेकिन, कस्बे में साफ-सफाई व्यवस्था नियमित न होने की वजह से बाशिंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। सरकार और प्रशासन को 2 से 10 अप्रैल तक कस्बे में नियमित रूप से साफ-सफाई प्रत्येक वार्ड में सुनिश्चित करनी चाहिए। राधिका ने कहा की धर्मानुयायियों के साथ-साथ कस्बावासियों को भी समय रहते गंदगी की समस्या से निजात मिलें। जनहित को ध्यान में रखकर सरकार और प्रशासन तुरंत प्रभाव से सफाई व्यवस्था बेहतर करें। झबला मोहल्ले से लेकर श्री दुर्गा माता मंदिर पथवारी पुरानी सब्जी मंडी पुरुषोतम दास आनंद गुप्ता मार्केट, श्री शीतला माता मंदिर मेन बाजार से पुरानी सब्जी मंडी तक नियमित रूप से साफ-सफाई व नालियों से पानी की निकासी करवाई जाए। क्योंकि, वार्ड नंबर 03 का झबला मोहल्ला कस्बे का मुख्य चौराहा है। यह अधिकांश वार्डों को जोड़ने के साथ-साथ लगभग आधा दर्जन गांवों को भी आपस में जोड़ता है। नवरात्रि पर्व पर इस मोहल्ले से लेकर पुरुषोत्तम दास आनंद गुप्ता मार्केट तक भक्तजनों की आवाजाही भी अधिक रहेगी। इसलिए इस मार्ग की साफ-सफाई करवाई जाए, जिससे भक्तजनों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।