{"_id":"64aea8106134e92f440e0c14","slug":"pieces-of-woman-in-polythene-found-on-the-banks-of-yamuna-noida-news-c-340-1-del1011-18685-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना किनारे मिले पॉलिथीन में महिला के टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना किनारे मिले पॉलिथीन में महिला के टुकड़े
विज्ञापन
एक पॉलीथीन में था सिर, दूसरी में बाकी हिस्से थे, महिला की पहचान नहीं
एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य, ड्रोन से भी घटनास्थल का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता काॅलोनी में बुधवार सुबह यमुना किनारे अज्ञात महिला का शव टुकड़ाें में मिलने से सनसनी फैल गई। यमुना किनारे खेल रहे बच्चों ने दो पॉलिथीन में टुकड़ों को देखकर शोर मचा दिया। पुलिस को सूचना मिली तो तीन जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी मौके पर बुला लिया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त परमादित्य ने बताया कि काले रंग की एक पॉलिथीन में सिर व दूसरी में अन्य टुकड़े मिले हैं। फिलहाल, शव किसी 35 से 40 साल की महिला का लगता है। फॉरेंसिक परीक्षण किया जा रहा। कोतवाली थाने में हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच के लिए आधा दर्जन टीमों का गठन कर दिया गया है। एएटीएस के अलावा स्पेशल स्टाफ को भी जांच में लगा दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश से गायब महिलाओं का विवरण जुटाया जा रहा है।
संयुक्त आयुक्त परमादित्य ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि गीता कालोनी पुल के पास कुछ शव पड़ा है। मामला तीन जिलों की सीमा का था इसलिए मौके पर मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन, उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के अलावा शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में पॉलिथीन से शव के टुकड़ों को निकाला गया। एक पॉलीथीन में सिर होने के अलावा दूसरी में हाथ, पैर व शरीर के दूसरे हिस्से थे। पॉलिथीन से कुछ दूरी पर शव के कुछ टुकड़ों को कुत्तों ने नोचा हुआ था। छानबीन के बाद पता चला कि एरिया उत्तरी जिला के कोतवाली थाने है। इसके बाद वहां मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या आठ से दस दिन पूर्व करने के बाद शव को ठिकाने लगाया गया है। शव को अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी भेज दिया गया है। पुलिस ने दोपहर के समय ड्रोन से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।