{"_id":"68c8366f58b0eb1cf40ff162","slug":"piece-of-concrete-found-in-cattle-feed-noida-news-c-1-gnd1002-3409640-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोवंश के चारे में मिला कंक्रीट का टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोवंश के चारे में मिला कंक्रीट का टुकड़ा
विज्ञापन
-सेक्टर-14 ए गोशाला के निरीक्षण केउप मुख्यमंत्री ने पूछा, कहां से आया
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को सेक्टर-14 ए के सामने बनी गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश को दिए जाने वाले चारे को गंभीरता से देखा। यह पाया कि भूसे में कंक्रीट का टुकड़ा पड़ा हुआ है। इसे उठाकर सवाल पूछा कि यह चारे में कहां से आ गया। इस पर गोशाला का संचालन करने वालों ने कहा कि टूट कर गिरा है। लेकिन उप मुख्यमंत्री इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। निर्देश दिया कि गोवंश को ताजा, हरा व साफ चारा दिया जाए।
गौरतलब है कि इस गोशाला का संचालन प्राधिकरण ने एक एनजीओ को दिया हुआ है जो गोवंश की देखरेख और चारे का इंतजाम करता है। प्राधिकरण ने इस गोशाला का निर्माण करीब 6.7 करोड़ रुपये की लागत से करवाया हुआ है। इसकी क्षमता 1 हजार गोवंश की है। डिप्टी सीएम ने चिकित्सीय जांच एवं उपचार की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि गोशाला से निकलने वाले गोबर का वैज्ञानिक उपयोग करते हुए कम्पोस्ट खाद तैयार की जाए। निरीक्षण के दौरान गोशाला में सांसद महेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे। प्राधिकरण अधिकारी भी मौजूद रहे।